Homeभारतमुंबई अभिनेत्री को परेशान करने के आरोप में तीन IPS अधिकारियों का...

मुंबई अभिनेत्री को परेशान करने के आरोप में तीन IPS अधिकारियों का निलंबन बढ़ा

Published on

spot_img
Suspension of three IPS officers: मुंबई की अभिनेत्री और मॉडल कादंबरी नरेंद्र कुमार जेठवानी (Narendra Kumar Jethwani) को परेशान करने के आरोप में निलंबित किए गए तीन IPS अधिकारियों की निलंबन अवधि को आंध्र प्रदेश सरकार ने छह महीने और बढ़ा दिया है।
सरकार के आदेश के अनुसार, IPS विशाल गुन्नी, कांति रतन टाटा और पी. सीताराम अंजनेयुलु का निलंबन अब 9 सितंबर 2025 तक (या अगले आदेश तक) जारी रहेगा।

15 सितंबर 2024 को तीनों अधिकारियों को कर दिया था निलंबित

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी (Kadambari Jethwani) के खिलाफ दर्ज एक मामले में तीनों अधिकारियों पर बिना समुचित जांच के जल्दबाजी में गिरफ्तारी करने और उन्हें परेशान करने का आरोप है। इसको लेकर सरकार ने 15 सितंबर 2024 को तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के. विजय आनंद (K. Vijay Anand) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशाल गुन्नी (IPS-2010), कांति रतन टाटा और पी. सीताराम अंजनेयुलु का निलंबन अगले छह महीनों तक प्रभावी रहेगा। निलंबन के दौरान इन अधिकारियों को कोई आधिकारिक कार्यभार नहीं सौंपा जाएगा।
यह मामला आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग और प्रशासन में एक बड़े विवाद का रूप ले चुका है। सरकार की सख्ती से संकेत मिलते हैं कि इस मामले में और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...