Homeझारखंडरांची: सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने के विरोध पर सरना प्रार्थना सभा का...

रांची: सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने के विरोध पर सरना प्रार्थना सभा का रुख स्पष्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
Sirmatoli Flyover Ramp: सरना प्रार्थना सभा राज्य के विभिन्न आदिवासी गठनों की ओर से सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने से सिरमटोली फ्लाईओवर का रैंप (Sirmatoli Flyover Ramp) नहीं हटाने के विरोध में रांची बंद समेत अन्‍य आंदोलनों का समर्थन नहीं करेगी। यह जानकारी सरना प्रार्थना सभा के सचिव सोनू खलखो ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से किया जा रहा है यह विरोध राजनीति से प्रेरित है। इसलिए इन तीनों कार्यक्रमों का सरना प्रार्थना सभा रांची महासभा समर्थन नहीं करेगी।

22 को रांची बंद का आह़़वान

उल्‍लेखनीय है कि संगठनों की ओर से 17 मार्च को मुख्यमंत्री का पुतला दहन, 80 विधायकों की शव यात्रा, 20 मार्च को मशाल जुलुस तथा 22 को रांची बंद का आह़़वान किया गया है।
सोनू खलखो (Sonu Khalkho) ने कहा कि राजधानी रांची के बीचों बीच आदिवासियों का धार्मिक पूजा स्थल जो सिरमटोली चौक के पास है, केंद्रीय सरना स्थल के तौर पर जाना जाता है।
यहां सरना स्थल के सामने से डोरंडा सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर (Doranda Sirmatoli Connecting Flyover) का निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसका विरोध करते हुए सरना स्थल के सामने से फ्लाईओवर का रैंप हटाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक मुद़्दे को राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग राजनीति का रंग दे रहे हैं, जो अनुचित है।
spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...