Latest Newsभारतपश्चिम बंगाल: बीरभूम में हिंसा के बाद कर्फ्यू जैसे हालात, इंटरनेट बंद

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में हिंसा के बाद कर्फ्यू जैसे हालात, इंटरनेट बंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
Violence in Birbhum : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच हिंसक झड़प (Violent Clash) हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है और सैंथिया थाना क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

हिंसा में कई लोग घायल, हालात काबू में

पुलिस के मुताबिक, झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
हिंसा की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इंटरनेट सेवाएं 17 मार्च तक निलंबित

भड़काऊ पोस्ट और अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने सैंथिया शहर और आसपास के पांच पंचायत क्षेत्रों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं (Internet Services) निलंबित करने का आदेश दिया है।

पुलिस-प्रशासन की सख्ती, स्थिति पर नजर

पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षाबल अलर्ट (Security Alert) पर हैं। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।
spot_img

Latest articles

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने सभा को किया संबोधित

रांची : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मंगलवार को हरमू स्थित पटेल...

500 महिला कांस्टेबल बनीं आईटीबीपी का गौरव

पंचकूला : पंचकूला के भानू स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र...

एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल नहीं होंगे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स: सूत्र

नयी दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे।...

तमाड़ में तीन मासूम अनाथ-प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल

विधायक विकास कुमार मुंडा ने लिया संज्ञान तमाड़ : जारगो गांव में मां की दर्दनाक...

खबरें और भी हैं...