Homeझारखंडझारखंड विधानसभा में पुलिस बल की कमी और लंबी ड्यूटी का मुद्दा...

झारखंड विधानसभा में पुलिस बल की कमी और लंबी ड्यूटी का मुद्दा गरमाया

Published on

spot_img

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र (Jharkhand Assembly Budget Session) के 17वें दिन सोमवार को राज्य में पुलिस बल की कमी और पुलिसकर्मियों से लंबी ड्यूटी लेने का मुद्दा गरमा गया।

भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो (Shatrughna mahato) ने सदन में तारांकित प्रश्न के जरिये कहा कि राज्य में पुलिस बल की भारी कमी के कारण अपराध बढ़ रहा है और पुलिसकर्मियों से 24 घंटे तक काम लिया जा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने और निर्धारित आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने की मांग की।

मंत्री ने दी सफाई – राष्ट्रीय औसत से अधिक है पुलिस बल

प्रभारी मंत्री योगेंद्र महतो ने जवाब देते हुए कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में पुलिस बल की संख्या कम नहीं बल्कि ज्यादा है। उन्होंने यह भी बताया कि 4919 पुलिस पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही पुलिस बल की कमी को दूर कर लिया जाएगा।

विधायक बोले – डेढ़ साल से जारी प्रक्रिया कब होगी पूरी?

शत्रुघ्न महतो ने सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पिछले डेढ़ साल से चल रही है, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। इस पर मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों उत्पाद (एक्साइज) सिपाही भर्ती में हुई घटना के कारण देरी हुई। उन्होंने बताया कि कैबिनेट से नियमों में बदलाव किया गया है और अब जल्द ही प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

पुलिसकर्मियों से 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी पर मंत्री योगेंद्र महतो का बयान

मंत्री योगेंद्र महतो (Yogendra Mahato) ने कहा कि आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी केवल विशेष परिस्थितियों में ली जाती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कभी-कभी पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ती है, लेकिन आमतौर पर ड्यूटी का समय आठ घंटे ही निर्धारित है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...