Jharkhand News: राजधानी रांची के डोरंडा थाना पुलिस ने एक हफ्ते पहले लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को बोकारो से बरामद कर लिया। साथ ही, मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर बुधवार को रिमांड होम भेज दिया गया। डोरंडा निवासी दोनों लड़कियां 10 अप्रैल को बिना बताए घर से निकल गई थीं।
परिजनों की खोजबीन में पता चला कि मुहल्ले के ही दो नाबालिग लड़कों ने उन्हें बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और गुप्तचरों की मदद से दोनों लड़कियों को बोकारो से बरामद किया। गुरुवार को पुलिस ने लड़कियों के बयान परिजनों की मौजूदगी में कोर्ट में दर्ज कराए।