Latest Newsझारखंडझारखंड पुलिस अब आर्मी के जवानों की तरह होगी ट्रेंड

झारखंड पुलिस अब आर्मी के जवानों की तरह होगी ट्रेंड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramghar News: झारखंड पुलिस अब आर्मी के जवानों की तरह ट्रेंड होगी। सेना के जवान झारखंड पुलिस बल को ऑपरेशनल सहयोग देंगे, साथ ही जॉइंट ट्रेनिंग में भी शामिल होंगे। इन मुद्दों को लेकर शनिवार को रामगढ़ के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में एक सिनर्जी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्यालय झारखंड और बिहार सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में इंटर एजेंसी सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक पहल की गई। इस कार्यक्रम में दोनों बालों के बीच आपसी सूझबूझ, संयुक्त प्रशिक्षण पहलुओं और मधुर संबंध स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस सम्मेलन में सेना और झारखंड पुलिस के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया, जिसमें दोनों बालों के वरीय अधिकारी शामिल हुए। सेना का प्रतिनिधित्व मेजर जनरल विकास भारद्वाज, VSM  जनरल आफिसर कमांडिंग झारखंड और बिहार सब एरिया और पुलिस का प्रतिनिधित्व झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने किया।

 

झारखंड और बिहार सब एरिया के VSM जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने चर्चा के दौरान दोनों बालों के बीच ऑपरेशनल सहयोग और संयुक्त प्रशिक्षण पहलुओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इस तथ्य पर जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा की उभरती प्रकृति के लिए एक सहयोगी और अनुकूल दृष्टिकोण की आवश्यकता है। नियमित बातचीत, संयुक्त प्रशिक्षण मॉड्यूल और नॉलेज शेयर करने से तालमेल बेहद मजबूत बनेगा तथा दोनों संगठनों को राष्ट्र की अधिक प्रभावी ढंग से सेवा करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में भारतीय सेना की पहल की सराहना

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि वह भारतीय सेना की पहल की सराहना करते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोड़ दिया कि झारखंड पुलिस सैनिकों द्वारा राष्ट्र के प्रति की गई निःस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च सम्मान करती है। उन्होंने संयुक्त प्रशिक्षण, संस्थानों के महत्व और पुलिसकर्मियों के लिए सेना संस्थानों के साथ आवश्यक अल्पकाल कार्यों की संभावना को रेखांकित किया, ताकि बेहद बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।

सैनिकों से  साथ मारपीट पर अफसोस 

DGP अनुराग गुप्ता ने उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें राज्य पुलिस अधिकारी की ओर से सैनिकों के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना पर उन्होंने गहरा अफसोस प्रकट किया और कहा कि राज्य पुलिस ऐसे गलत काम करने वाले अधिकारियों से तुरंत और उचित तरीके से निपटेगी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए उन्होंने जॉइंट ट्रेनिंग कैप्सूल के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए सेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के साथ काम समय के लिए संलग्न होने की संभावना को उजागर किया, ताकि बेहतर अनुभव और समझ मिल सके। छावनी और सैन्य स्टेशन में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन से संबंधित पहलुओं पर उन्होंने सेना और राज्य पुलिस के बीच सर्वोत्तम कार्यों का पता लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया,‌ जो अंततः एक अधिक सामंजस्य पूर्ण और प्रभावी सुरक्षा तंत्र में योगदान देगा।

 

सेना और झारखंड पुलिस के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सम्मेलन से सरकार के दो सबसे महत्वपूर्ण अंगों के बीच तालमेल बेहतर होगा। आपसी विश्वास और सम्मान बेहतर होंगे और दोनों संगठन आपस में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...