Homeझारखंडवज्रपात से एक वृद्ध की मौत, चार घायल

वज्रपात से एक वृद्ध की मौत, चार घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

One old man died, four injured due to lightning :  झारखंड के रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में रविवार, 20 अप्रैल 2025 की शाम 4:30 से 5:00 बजे के बीच अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की तीन घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। इन घटनाओं में 65 वर्षीय रघुनाथ सिंह मुंडा की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

मृतक सिल्ली के तुइकू गांव के निवासी थे और जरोदा-सायाटांड़ सड़क किनारे झोपड़ीनुमा दुकान में आयुर्वेदिक दवा बेचते थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची और सिंगपुर अस्पताल, मुरी रेफर किया गया है। सोनाहातू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना

सबसे गंभीर घटना जरोदा-सायाटांड़ सड़क किनारे रघुनाथ सिंह मुंडा की झोपड़ी में हुई। रविवार शाम तेज बारिश के दौरान रघुनाथ अपनी झोपड़ी में थे, जहां बारिश से बचने के लिए तमाड़ के चड़ुआडीह निवासी परेश अहीर और लांदुपडीह गांव की कृष्णवती देवी भी रुके थे।

अचानक झोपड़ी पर ठनका गिरा, जिससे रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परेश और कृष्णवती गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सोनाहातू पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनाहातू में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर किया गया।

दूसरी घटना

सोनाहातू थाना क्षेत्र के ओडेदारू गांव में एक खपरैल घर पर ठनका गिरने से 18 वर्षीय सुकरमनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। सुकरमनी उस समय घर में थी, जब बारिश के बीच वज्रपात हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सीएचसी सोनाहातू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। सुकरमनी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

तीसरी घटना

इसी दौरान बारेन्दा चौक पर एक अन्य घटना में युवराज महतो (जुड़गा-लोवाडीह निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए। युवराज टाटीसिलवे से अपने घर लौट रहे थे और बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ीनुमा घर में रुके थे। अचानक उस झोपड़ी पर ठनका गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सिंगपुर अस्पताल, मुरी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...