Homeभारतपहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा रुख, पाक नागरिकों के 14...

पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा रुख, पाक नागरिकों के 14 श्रेणी के वीजा रद्द

Published on

spot_img

Terrorist Attack in Pahalgam: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी नागरिकों को 14 श्रेणियों में जारी होने वाले वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

इनमें व्यापार, कॉन्फ्रेंस, पर्यटक, तीर्थयात्रा, पत्रकार, छात्र, फिल्म, ट्रांजिट, माउंटेनियरिंग और आगंतुक वीजा शामिल हैं।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह आदेश लंबी अवधि के वीजा (एलटीवी), राजनयिक और आधिकारिक वीजा पर लागू नहीं होगा। हालांकि, नए वीजा जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सार्क वीजा धारकों को 26 अप्रैल तक, जबकि अन्य वीजा धारकों (व्यापार, पर्यटक, तीर्थयात्रा आदि) को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। मेडिकल वीजा धारकों के लिए अंतिम तारीख 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।

गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाए।

यह कदम पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव और सीमा बंद होने की स्थिति में उठाया गया है, जिसने दोनों देशों के बीच रिश्तों को और तनावपूर्ण बना दिया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...