Latest Newsझारखंडझारखंड में लू और उमस से हाहाकार, बिजली संकट ने बढ़ाई लोगों...

झारखंड में लू और उमस से हाहाकार, बिजली संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: रांची में भीषण गर्मी और लू के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार की शाम करीब 7 बजे रांची-टाटा नेशनल हाईवे (NH-33) पर दीपाटोली कैंट के सामने सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के कॉर्नर पर स्थित एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई।

ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जलने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह ट्रांसफॉर्मर सुरेंद्रनाथ स्कूल से चेशायर होम रोड की ओर जाने वाली गली के कॉर्नर पर स्थित है।

घटना के समय फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें लगी थीं। आग की लपटें उठते ही दुकानदार और राहगीर इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

बिजली संकट ने बढ़ाई परेशानी

रांची में यह कोई पहली घटना नहीं है। कोकर के हैदर अली रोड पर पिछले तीन दिनों में दो बार ट्रांसफॉर्मर खराब हो चुका है। शुक्रवार देर रात बिजली बहाल होने के बाद शनिवार सुबह फिर से बिजली गुल हो गई।

दीपाटोली में ट्रांसफॉर्मर जलने से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड में लू और गर्मी का कहर

झारखंड के अधिकांश जिलों में इन दिनों लू की स्थिति बनी हुई है। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी के साथ उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

बिजली संकट और ट्रांसफॉर्मरों के बार-बार खराब होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...