Jharkhand News: राजधानी रांची में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रांची के आदेश से 3 इंस्पेक्टरों-सुशील कुमार, प्रकाश रजक, और रणविजय शर्मा-का तबादला कर दिया गया है।
जिलादेश संख्या 1980/2025 के तहत सभी को तत्काल नई जगह पर योगदान देने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
कौन कहां गया?
सुशील कुमार: कांके थाना प्रभारी से पुलिस केंद्र, रांची भेजे गए।
प्रकाश रजक: तमाड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक से कांके थाना प्रभारी नियुक्त।
रणविजय शर्मा: पुलिस केंद्र, रांची से तमाड़ अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया।
तबादले की वजह
रांची पुलिस ने बताया कि यह तबादला प्रशासनिक कारणों और कुशल कार्य संचालन के लिए किया गया है।
SSP कार्यालय ने स्पष्ट किया कि नई जिम्मेदारियों के साथ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।




