Homeझारखंडरांची में ISIS, अलकायदा, तालिबान समर्थक फरहान मलिक Arrest

रांची में ISIS, अलकायदा, तालिबान समर्थक फरहान मलिक Arrest

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: रांची पुलिस ने रविवार, 11 मई 2025 को फरहान मलिक नामक युवक को गिरफ्तार किया, जिसने इंस्टाग्राम पर ISIS, अलकायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट किए थे। फरहान ने ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा लगाया, भारतीय सेना का अपमान किया और आतंकी संगठनों के झंडे साझा किए।

रांची के BJP विधायक C.P. सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

C.P. सिंह ने सोशल मीडिया पर फरहान की पोस्ट को शेयर करते हुए झारखंड और रांची पुलिस को टैग कर कहा, “ये तस्वीरें राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की संप्रभुता के लिए खतरा हैं। यह खुला राष्ट्रद्रोह और आतंकवादी मानसिकता का संकेत है।”

उन्होंने गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की, यह संदेह जताते हुए कि फरहान किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

रांची पुलिस ने C.P. सिंह के पोस्ट के एक घंटे के भीतर फरहान को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया और FIR दर्ज की। पुलिस ने X पर जवाब देते हुए कहा, “मामले का त्वरित संज्ञान लिया गया, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।”

C.P. सिंह ने पुलिस की तेजी की सराहना की और उम्मीद जताई कि सख्त कानूनी कार्रवाई से मजबूत संदेश जाएगा। पुलिस अब फरहान के सोशल मीडिया अकाउंट्स और संभावित आतंकी कनेक्शनों की गहन जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...