Jharkhand Public Service Commission: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम तत्काल प्रकाशित करने का निर्देश दिया। यह निर्देश झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के एक शिष्टमंडल की राज्यपाल से मुलाकात के बाद आया, जिसमें उन्होंने रिजल्ट में हो रही देरी पर चिंता जताई।
शिष्टमंडल का नेतृत्व मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने किया।
शिष्टमंडल ने राज्यपाल को 11वीं से 13वीं सिविल सेवा, फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर, फूड सेफ्टी सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य JPSC परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी की जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल ने तुरंत JPSC अधिकारियों से फोन पर बात की और रिजल्ट प्रकाशन में विलंब का कारण पूछा।
उन्होंने आयोग को यथाशीघ्र परिणाम जारी करने का सख्त निर्देश दिया। JPSC ने सकारात्मक जवाब देते हुए जल्द रिजल्ट प्रकाशित करने का आश्वासन दिया।




