Homeझारखंडझारखंड के विकास से बनेगा विकसित भारत: ओम बिरला

झारखंड के विकास से बनेगा विकसित भारत: ओम बिरला

Published on

spot_img
spot_img

Jharkhand News: रांची राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर के तत्वावधान में स्वर्णभूमि सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध है और यहां आर्थिक व सामाजिक परिवर्तन तेजी से हो रहा है।

उन्होंने भारत की सैन्य ताकत की सराहना करते हुए कहा कि देश हमेशा शांति का संदेश देता है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगा।

आतंकवाद का करेंगे सफाया

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “भारत आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा। अगर कोई देश हमारी शांति का गलत फायदा उठाएगा, तो हम उनके ठिकानों पर जाकर आतंक का खात्मा करेंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है और 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

बिरला ने झारखंड की प्रगति को देश की प्रगति से जोड़ा और कहा कि योग, आयुर्वेद और तकनीकी क्षेत्र में भारत दुनिया में अग्रणी है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक निवेश के लिए भारत सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत: संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने 23 मिनट में अपनी ताकत दिखाई। हम दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकत हैं।”

उन्होंने ‘एक देश, एक चुनाव’ की वकालत करते हुए कहा कि इससे समय और संसाधनों की बचत होगी, जिसका लाभ भविष्य की पीढ़ियों को मिलेगा। सेठ ने पब्लिक और बैंकिंग सेक्टर में भारत की मजबूती और वैश्विक मंच पर बढ़ते प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।

Latest articles

लातेहार में नाबालिग की पिटाई पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 24 जून तक मांगा जवाब

Latehar News: झारखंड हाईकोर्ट ने लातेहार के महुआटांड़ थाने में नाबालिग की कथित पिटाई...

पटना में एक साल बाद कोरोना की वापसी, निजी अस्पताल में मिले दो COVID पॉजिटिव

COVID-19: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक निजी अस्पताल में दो मरीज...

भारत में COVID-19 के 750 नए मामले, केरल और दिल्ली में सबसे अधिक उछाल, दो नए वेरिएंट की पहचान

COVID-19: देश में COVID-19 के मामलों में धीमी बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य...

खबरें और भी हैं...

लातेहार में नाबालिग की पिटाई पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 24 जून तक मांगा जवाब

Latehar News: झारखंड हाईकोर्ट ने लातेहार के महुआटांड़ थाने में नाबालिग की कथित पिटाई...

पटना में एक साल बाद कोरोना की वापसी, निजी अस्पताल में मिले दो COVID पॉजिटिव

COVID-19: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक निजी अस्पताल में दो मरीज...