बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मरांडी ने JMM संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

सोशल मीडिया पर व्यक्त की शुभकामनाएं

मरांडी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, “हम सभी शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर उन्हें जल्द स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि उनका मार्गदर्शन हमें पुनः प्राप्त हो।”

शिबू सोरेन की स्थिति

शिबू सोरेन को 19 जून को ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा।

Share This Article