RPF ने अवैध ई-टिकट रैकेट का किया भंडाफोड़, गुमला का दीपक गुप्ता अरेस्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI CRIME NEWS: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गुमला के घाघरा निवासी दीपक कुमार गुप्ता को अवैध ई-टिकट रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5100 रुपये के दो रेलवे टिकट बरामद किए गए हैं।

शनिवार को निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रांची मंडल के RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर RPF की टीम सतर्कता से काम कर रही है।

‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत अवैध ऑनलाइन टिकट दलाली की सूचना पर RPF पोस्ट लोहरदगा और रांची की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त छापेमारी की। यह ऑपरेशन निरीक्षक लाल बहादुर के नेतृत्व में चलाया गया।

मोबाइल दुकान पर छापा, पति-पत्नी से पूछताछ

घाघरा थाने की मदद से दीपक की मोबाइल दुकान पर छापेमारी की गई, जहां दीपक और उसकी पत्नी पिंकी देवी मिले। पूछताछ में पिंकी ने खुलासा किया कि दीपक IRCTC की पर्सनल यूजर ID से अवैध तरीके से ई-टिकट खरीदता और बेचता था। दीपक ने कबूल किया कि वह फर्जी और डिस्पोजेबल यूजर ID का इस्तेमाल कर प्रति टिकट 200-250 रुपये अतिरिक्त लेकर बुकिंग करता था।

RPF ने दीपक को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत अरेस्ट कर लिया। अवैध टिकट बिक्री का यह मामला रेलवे सुरक्षा और यात्रियों के हितों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Share This Article