Homeझारखंडझामुमो नेता रामा पांडेय जिला बदर, पार्टी ने भी 6 माह के...

झामुमो नेता रामा पांडेय जिला बदर, पार्टी ने भी 6 माह के लिए किया निलंबित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन ने मजदूर नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता रामा शंकर पांडेय उर्फ रामा पांडेय को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। इसके बाद JMM ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से भी छह महीने के लिए निलंबित कर दिया।

यह निर्णय शनिवार को चाईबासा के परिसदन में आयोजित JMM जिला समिति की कोर कमिटी की विशेष बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की।

निलंबन और जांच समिति का गठन

झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से रामा पांडेय को निलंबित करने का फैसला लिया गया। उनके खिलाफ रंगदारी जैसे गंभीर आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई है।

इस समिति में जिला सचिव राहुल आदित्य, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र महतो, मो. इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, संगठन सचिव चंद्रमोहन बिरुवा, वृंदावन गोप और प्रवक्ता बुधराम लागुरी शामिल हैं। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

रामा पांडेय पर आरोप

रामा पांडेय पर रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों के आरोप लगे हैं, जिसके चलते जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अदालत ने उन्हें 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश दिया। प्रशासन ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (Jharkhand Crime Control Act) के तहत यह कार्रवाई की।

झामुमो ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए न केवल निलंबन का फैसला लिया, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति भी गठित की।

बैठक में प्रेम मुंडरी, अकबर खान, मानाराम कूदादा, हरिलाल करजी, अशोक दास, बंधना उरांव, मुजाहिद अहमद, कांडे तीयू, विनय प्रधान, संदेश सरदार और विश्वनाथ बाड़ा सहित कई अन्य झामुमो पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...