Homeझारखंडझारखंड में 44,750 शिक्षकों की होगी भर्ती, जनजातीय भाषा के 10,000 शिक्षक...

झारखंड में 44,750 शिक्षकों की होगी भर्ती, जनजातीय भाषा के 10,000 शिक्षक नियुक्ति अंतिम चरण में

Published on

spot_img

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 44,750 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

साथ ही, 26 सहायक आचार्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसका काउंसलिंग कार्य चल रहा है। जनजातीय भाषा के 10,000 शिक्षकों की नियुक्ति भी अंतिम चरण में है।

बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध

मंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इंटर कॉलेज के छात्रों का समायोजन

मंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों को दोषी ठहराते हुए कहा कि इनके कारण राज्य के इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। राज्य के 168 इंटर कॉलेजों के लगभग 2 लाख छात्र-छात्राओं को प्लस टू स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।

इसके लिए सभी प्लस टू स्कूलों में DMFT (जिला खनिज निधि) फंड से चार-चार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, इन स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img

Latest articles

नशे में धुत युवक ने पिस्तौल लहराकर फैलाई दहशत, गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने...

आदिम जनजाति की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, शरीर पर चोट के निशान

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में एक...

संजय सेठ ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, बोले- दिशोम गुरु जल्द होंगे स्वस्थ

Jharkhand News: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने शनिवार को...

जफर इस्लाम का कांग्रेस पर हमला, बोले- मोदी सरकार की वक्फ कानून से गरीब मुस्लिमों को मिलेगा लाभ

Jharkhand News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने शनिवार...

खबरें और भी हैं...