Homeक्राइमआदिम जनजाति की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, शरीर पर चोट के...

आदिम जनजाति की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, शरीर पर चोट के निशान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में एक दुखद घटना सामने आई है। लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के हेन्देहास गांव की 19 वर्षीय गर्भवती महिला अनिता कुमारी परहिया ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

अनिता को शुक्रवार रात इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया था, लेकिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अनिता के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे मिलने से विवाद की आशंका जताई जा रही है।

क्या हुआ था?

पुलिस और परिजनों के अनुसार, अनिता ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ का सेवन किया। उस समय घर पर कोई परिवारवाला मौजूद नहीं था, क्योंकि साप्ताहिक बाजार के कारण सभी बाहर गए थे। जब परिजन लौटे तो अनिता अचानक बैठे-बैठे गिर पड़ी।

पूछने पर उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे तुरंत बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। MMCH में इलाज के दौरान अनिता की मौत हो गई।

परिजनों का बयान

अनिता के भाई प्रमोद परहिया ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी विनय परहिया से हुई थी। उन्होंने किसी भी पारिवारिक विवाद से इनकार किया। प्रमोद के अनुसार, अनिता का पति विनय 25 दिन पहले मजदूरी से लौटा था और घर पर ही था। विनय ने ही शुक्रवार रात फोन करके अनिता की हालत की जानकारी दी थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम से पहले शव पर चोट के निशान और खून के धब्बे देखे गए, जिससे पुलिस को आत्महत्या से पहले किसी विवाद की आशंका है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनिता के पति विनय की तबीयत भी बिगड़ गई है और उसका इलाज चल रहा है। ससुराल पक्ष के लोग इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के कारणों और चोट के निशानों की वजह स्पष्ट हो सके।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...