नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ‘डेटिंग ऐप’ के जरिए 67 वर्षीय व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उनका मोबाइल फोन चोरी करने और 1.30 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी ज्योत्स्ना (26) और उसकी सहयोगी मानसी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ज्योत्स्ना ने फर्जी नाम से डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी, जबकि मानसी खुद को वही महिला बनकर बुजुर्ग से मिली थी, जिसके नाम से प्रोफाइल बनाई गई थी।
डेटिंग ऐप’ से बुजुर्ग को फंसा 1.30 लाख रूपये ठगे, दो युवतियां गिरफ्तार
दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए 67 वर्षीय बुजुर्ग को जाल में फंसाकर मोबाइल चोरी और 1.30 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो युवतियां गिरफ्तार हुईं।

अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।
