भुवनेश्वर : ओडिशा क्राइम ब्रांच के डायरेक्टर जनरल विनयतोष मिश्रा ओडिशा के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) बनाए गए हैं।

1993 बैच के IPS अधिकारी विनयतोष मिश्रा ने पूर्व DGP वाईबी खुराना से डीजीपी का पदभार संभाला। राज्य सरकार ने शुक्रवार को उन्हें बल का एड-हॉक प्रमुख नियुक्त किया था, क्योंकि नियमित उत्तराधिकारी की नियुक्ति में देरी हो रही थी।
डीजीपी का पद संभालने के बाद क्या बोले विनयतोष मिश्रा
पदभार संभालने के तुरंत बाद विनयतोष मिश्रा ने अपनी तत्काल प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करना, जांच और सजा दिलाने की दर को बढ़ाना और नशीले पदार्थों व साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई को तेज करना उनके मुख्य फोकस क्षेत्र होंगे।
उन्होंने कहा कि बल को और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए समुदाय की भागीदारी और टेक्नोलॉजी-आधारित पुलिसिंग महत्वपूर्ण होगी।


