Gorakhpur News : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की कथित तौर पर चपेट में आने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी के 14 वर्षीय बेटे की मौत के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इस घटना के लिए सपा के बुधवार को हुए रोड शो को जिम्मेदार ठहराया, जबकि अखिलेश यादव ने भाजपा पर हादसे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।



