Hazaribagh News: हजारीबाग के चौपारण से फायरिंग की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है, चौपारण जीटी रोड पर जोकत के समीप सरदारपुर स्थित ए.के. इंटरनेशनल होटल के बाहर जमकर गोलीबारी हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
फायरिंग की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। और मौके का जायजा लिया। गोलीबारी की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही गोलीबारी की वजह और अन्य तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।



