प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया

भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए पीएम मोदी ने बढ़ाई सामुदायिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक भागीदारी की अपील, सामाजिक न्याय शिखर सम्मेलन में दिव्यांग सशक्तीकरण व जनभागीदारी पर दिया जोर।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नशा मुक्त बनाने से जुड़े प्रयासों में समुदायों, आध्यात्मिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों की अधिक भागीदारी का बृहस्पतिवार को आह्वान किया।

मोदी ने कहा कि मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए की जाने वाली पहल केवल नियमित और प्रतीकात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने शारीरिक और मानसिक अक्षमता की जल्द पहचान करने और उनसे जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को दूर करने के लिए अधिक “जन भागीदारी” का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ‘सामाजिक न्याय शिखर सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे, जिसमें राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस सम्मेलन में सामाजिक समावेशन को मजबूत करने, दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, मादक पदार्थों की लत से निपटने और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए नये एवं प्रभावी तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में हुई चर्चाओं और सामने आए कार्य-बिंदुओं में केंद्र और राज्यों के बीच एक साझा उद्देश्य की भावना झलकती है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यान्वयन का मार्गदर्शन प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद की भावना से होना चाहिए, जिसमें राज्य एक-दूसरे के अनुभवों और नवाचारों से सीखें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।