कोलंबिया यूनिवर्सिटी की सभा में बोले राहुल गांधी-बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूयार्क : अमेरिका के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है। यही सच्चाई है। कोई इसे नजरअंदाज कर सकता। मीडिया इसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या है। मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में भी एक बहुत बड़ी समस्या है। भारी बेरोजगारी और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंताओं के कारण भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।

ALSO READ: राहुल गांधी विदेश यात्राओं के जरिए भारत की वैश्विक छवि को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं : भाजपा

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।