तोक्यो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को जापान की उनकी यात्रा की शुरुआत में तोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय में औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। जिसके बाद वह अपने जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइजुमी के साथ एक युद्धपोत का निरीक्षण करने योकोसुका गए। जापान में भारतीय दूतावास ने बताया कि सिंह के रक्षा मंत्रालय पहुंचने पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और कोइजुमी ने उनकी मेजबानी की।



