बैंकॉक/सैन फ्रांसिस्को: चीन ने सोमवार को इस आरोप से इनकार किया कि उसकी ओर से एनवीडिया कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग को फंसाने के लिए जासूसी साजिश रची गई थी। इसने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि यह बीजिंग को बदनाम करने की चाल है। समाचारपत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, हुआंग ने कंपनी के निदेशक मंडल के समक्ष स्वीकार किया कि उनके एक महिला कारोबारी अधिकारी के साथ अंतरंग संबंध थे और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पाया है कि वह चीन के लिए सूचनाएं जुटा रही थी।



