क्राकोव में छह लोगों की हत्या करने वाले युवक की अस्पताल में मौत: पुलिस

पोलैंड के क्राकोव शहर में गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या करने वाले 24 वर्षीय हमलावर की अस्पताल में मौत हो गई। हमले में 15 लोग घायल हुए थे।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

क्राकोव: पोलैंड के क्राकोव शहर में शनिवार को गोलीबारी कर छह लोगों की हत्या करने वाले 24 वर्षीय हमलावर की सोमवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस हमले में 15 लोग घायल भी हुए थे। पुलिस की गोली लगने के बाद हमलावर की हालत गंभीर थी। हमले को रोकने के लिए पुलिस ने उस पर गोली चलाई थी। इसके बाद उसकी कई सर्जरी की गईं। हमलावर शनिवार को क्राकोव के ओल्ड टाउन में अपनी कार से पहुंचा और वहां अंधाधुंध गोलीबारी की। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर का यह चौक पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

अधिकारियों को क्राकोव से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित ओस्त्रोविएक स्विएंतोक्रिस्की शहर में हमलावर के परिवार के घर से उसकी बहन, मां और पिता के शव भी मिले। माना जा रहा है कि उनकी मौत गोली लगने से हुई। रविवार रात क्राकोव में शोक जताने पहुंचे लोगों ने चौक में घटनास्थल के पास मोमबत्तियां जलाईं और वहां फूल चढ़ाए।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।