ओडिशा के मयूरभंज जिले में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला

ओडिशा के मयूरभंज जिले में जंगल में हाथी ने 55 वर्षीय आदिवासी लालमोहन नायक को कुचलकर मार डाला। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बारिपदा (ओडिशा): ओडिशा में मयूरभंज जिले के जंगल में सोमवार को एक हाथी ने एक आदिवासी को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जोशीपुर थानाक्षेत्र में बांदीरापोशी गांव के पास लालमोहन नायक (55) शौच के लिए नजदीक के जंगल में गया था और वहां उसका सामना हाथी से हो गया। पुलिस के अनुसार वनकर्मी गंभीर रूप से घायल नायक को अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है ।पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए करांजिया उपमंडल अस्पताल ले जाया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।