ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में ठेकेदार ब्यूरो के समक्ष पेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल की सड़क परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की प्रारंभिक जांच तेज हुई। ठेकेदार वीओ साजन पूछताछ के लिए सतर्कता ब्यूरो पहुंचे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के कई साल पहले केरलम के लोक निर्माण विभाग में सचिव रहने के दौरान एक सड़क परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार की प्रारंभिक जांच के सिलसिले में ठेकेदार वी. ओ. साजन सोमवार को यहां सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) के समक्ष पेश हुए।
कोल्लम जिले के चदयमंगलम निवासी साजन यहां मुत्तथरा स्थित सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय पहुंचे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।