ईटानगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे और इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे, सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा सीमावर्ती सुरक्षा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं।



