प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां: वकील को अवमानना नोटिस जारी

सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले एक वकील के विरुद्ध अवमानना कार्रवाई का अनुरोध करने वाली ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ की याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ ने वकील से जवाब मांगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।