दिल्ली हवाई अड्डे में जबरन घुसा खिलाड़ी, सीआईएसएफ ने कुछ ही सेकंड में पकड़ा

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश करने वाले हरियाणा के खिलाड़ी को सीआईएसएफ ने पकड़ा। वैध वीजा के बिना विदेश जाने की थी उसकी इच्छा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के संवेदनशील टर्मिनल-3 में जबरन प्रवेश करने की कोशिश करने वाला व्यक्ति हरियाणा का एक खिलाड़ी है, जो वैध वीजा नहीं होने के बावजूद विदेश जाने का इच्छुक था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बताया कि उसके जवानों ने बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे व्यक्ति को पकड़कर सुरक्षा में संभावित सेंध लगाने से रोका। बाद में उसे पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।