बिहार के 44 माइनिंग ब्लॉकों का होगा सर्वे : सम्राट चौधरी

बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉकों का सर्वे कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नौ महीने में खनन शुरू करने, नवंबर तक पांच लाख करोड़ रुपये निवेश लक्ष्य और विरासत संरक्षण की बात कही।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना स्थित होटल मौर्या में कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी एवं एन.एम.ई.डी.टी. कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी मौजूद रहे। कार्यशाला में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के 44 माइनिंग ब्लॉकों का सर्वे कराया जाएगा और रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर खनन ब्लॉकों को शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

15 अक्टूबर से खनन कार्य शुरू करने की पहल के साथ नवंबर तक ₹5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास होगा।

उन्होंने कहा कि खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी का उपयोग बिहार की जनता के हित और राज्य के विकास के लिए किया जाएगा।

साथ ही, हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खनिज संपदा का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।