पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों नेताओं की एक फ्रेम में मौजूदगी ने प्रदेश के सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
दरअसल, पटना में आयोजित आरके सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान यह तस्वीर सामने आई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य एक साथ बैठे बातचीत करते दिखाई दिए।

कार्यक्रम की तस्वीरों में कई नेता एक-दूसरे से मुलाकात करते, हाथ मिलाते और अभिवादन करते भी नजर आए। हालांकि, तीनों प्रमुख चेहरों की एक साथ मौजूदगी वाली तस्वीर ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा।

बिहार की राजनीति में अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि रखने वाले इन तीनों नेताओं का एक साथ नजर आना चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, यह मुलाकात एक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई। इसे किसी राजनीतिक बैठक या नए सियासी समीकरण से जोड़ने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


