Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शाम 5:30 बजे मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। इस दौरान रोजगार से जुड़े अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों को लेकर सरकार कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है, बैठक में नगर विकास विभाग के मद्दे पर चर्चा होगी।

Bihar News: कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
वहीं, सरकार वित्त विभाग के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगा सकती है। साथ ही राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट से डीए बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, सभी की नजर आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर टिकी है।



