बांका : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव गुरुवार को बांका के कटोरिया पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर उनके साथ सेल्फी लेने और उनका स्वागत करने की होड़ लगी रही। लोगों के स्वागत से खुश नजर आए पप्पू यादव ने कहा कि बांका जिले के कटोरिया में जनता से मिले अपार स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। आप सभी का आत्मीय स्वागत और सम्मान मेरे लिए अनमोल है। हृदय से आभार और सभी को सादर प्रणाम। गौरतलब है कि पप्पू यादव बीते दिनों धनबाद में थे, यहां उन्होंने बारामुड़ी खटाल को लेकर चल रहे जनांदोलन को अपना समर्थन दिया।



