झुंड से बिछड़े नन्हे शेखर को दलमा में मिला नया परिवार, रजनी और बादल के साथ बिताएगा जिंदगी

झुंड से बिछड़े सात महीने के नन्हे हाथी शेखर को मिला दलमा में नया आशियाना, हथिनी रजनी और हाथी बादल के साथ शुरू हुई नई जिंदगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : हाथियों के झुंड से बिछड़े सात महीने के नन्हे हाथी शेखर को अब नया ठिकाना मिल गया है। बुधवार को उसे गुमला वन प्रमंडल से दलमा वन्यजीव अभयारण्य लाया गया। यहां वह हथिनी रजनी और हाथी बादल के साथ रहेगा। शेखर के आने से दलमा में अब हाथियों की संख्या तीन हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शेखर अपने झुंड से अलग हो गया था। वन विभाग की टीम ने उसे वापस झुंड में मिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा अकेला पड़ गया। इसके बाद उसकी सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे दलमा लाने का फैसला किया गया। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे यहां लाया गया है।

दलमा पहुंचने के बाद शेखर अपनी शरारती हरकतों से वनकर्मियों का ध्यान खींच रहा है। महावत ने उसे अपने हाथों से खाना खिलाया। फिलहाल वन विभाग उसकी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान दे रहा है। उम्मीद है कि रजनी और बादल के साथ रहकर वह जल्द ही नए माहौल में घुल-मिल जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।