रांची : झारखंड के गौरव बीआइटी मेसरा और देश के प्रतिष्ठित आइआइटी कानपुर के बीच 5 साल का ऐतिहासिक MoU साइन किया गया है। यह साझेदारी उच्च शिक्षा, आधुनिक तकनीक और संयुक्त अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस समझौते के तहत छात्रों को यूजी, पीजी और पीएचडी में संयुक्त रिसर्च, कैंपस एक्सचेंज, इंटर्नशिप, अत्याधुनिक लैब सुविधाओं और विशेष शैक्षणिक कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। बीआइटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना और आइआइटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनींद्र अग्रवाल ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थानों की यह साझेदारी भारत के तकनीकी भविष्य को नई दिशा देगी।



