EXCLUSIVE: आइएसएम धनबाद ने किया कमाल, एशिया क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 51 अंक की लगायी छलांग

आइआइटी आइएसएम धनबाद ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 56 अंकों की छलांग लगाकर वैश्विक स्तर पर 373वां स्थान हासिल किया, देश की आइआइटी में 12वें स्थान पर रहा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : आइआइटी का दर्जा हासिल कर चुके आइएसएम धनबाद ने कमाल की उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने वर्ष 2027 की एशिया क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 51 अंक की छलांग लगाते हुए, वैश्विक संस्थानों में 373 वां रैंक हासिल किया है। वर्ष 2026 में इसका रैंक 424 था। यही नहीं इंडियन यूनिवर्सिटीज में इसका रैंक 86वां है। वहीं देश की आइआइटीज में इसका रैंक 12 वां है। ग्लोबल लेवल पर संस्थान की बेहतर रैंकिंग दर्शाती है कि रिसर्च और इनोवेशन में संस्थान लगातार बेहतर परफार्म कर रहा है।

संस्थान को वर्ष 2016 में आइआइटी का दर्जा मिला था। ऐसे में देश की 23 आइआइटीज में 12 वां दर्जा हासिल करना संस्थान के लिए गर्व की बात है। गौरतलब है कि संस्थान की स्थापना 9 दिसंबर 1926 को अंग्रेजी शासनकाल में हुई थी। संस्थान अपनी स्थापना का शताब्दी समरोह मना रहा है। यहां माइनिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग समेत 17 विषयों में पढ़ाई होती है। संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा देश ही नहीं विदेशों में भी पावर सिस्टम में ख्याति रखनेवाले विद्वानों में से एक हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।