सशक्त गांव और समृद्ध बिहार सरकार की प्राथमिकता : सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सशक्त गांव और समृद्ध बिहार को सरकार की प्राथमिकता बताया। ग्रामीण रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान और आधारभूत संरचना विकास पर विशेष जोर दिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान और ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सशक्त गांव और समृद्ध बिहार सरकार की प्राथमिकता है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे लेकर हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article