नई दिल्ली : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जनता से दीवाली में मिट्टी के दीये जलाने की अपील की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मिट्टी के दीये जलाएं और अपने गरीब भाइयों के घर भी खुशियों की रोशनी पहुंचाएं। उन्होंने दिल्ली में मिट्टी के दीये, बर्तन और दिवाली में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक चीजें खरीदकर उन मेहनतकश लोगों का हौसला बढ़ाया, जो अपनी मेहनत से दिवाली को खास बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आइए, इस बार चाइनीज झालरों की जगह मिट्टी के दीयों को अपनाएं। छोटे दुकानदारों और कुम्हारों से सामान खरीदें। याद रखिए, हमारी छोटी-सी खरीदारी उनके परिवार के लिए बड़ी खुशी बन सकती है।आपकी खरीदारी, किसी के चेहरे की मुस्कान बन सकती है।



