बोकारो : कसमार चौक स्थित गोपी कृष्ण जायसवाल और कुणाल जायसवाल की मिठाई दुकान इन दिनों चर्चा में है। 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक इस दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां चाय, पकौड़ी और जलेबी का स्वाद लिया था। मुख्यमंत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दुकान की पहचान बढ़ गई और अब दूर-दराज के इलाकों से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद 22 अक्टूबर को उपायुक्त अजय नाथ झा और अन्य अधिकारी भी दुकान पहुंचे थे। 30 अक्टूबर को मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने भी यहां चाय-पकौड़ी का आनंद लिया। सोमवार को उपायुक्त दोबारा दुकान पहुंचे और संचालकों से मुलाकात कर उनके कारोबार की बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दीं।



