झारखंड स्थापना दिवस पर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी! आंदोलनकारियों का ऐलान, 15 नवंबर से आमरण अनशन और धरना-प्रदर्शन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने लंबित मांगों को लेकर 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का ऐलान किया है। बिरसा चौक से आंदोलन की शुरुआत होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन तेज होने वाला है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बड़े आंदोलन का फैसला लिया है। सोमवार को कांके में मोर्चा की रांची जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें मांगें अब तक पूरी नहीं होने पर आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर ‘उलगुलान एक क्रांति’ कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। मोर्चा की इस मुहिम में राज्यभर के आंदोलनकारियों के शामिल होने की संभावना है। मोर्चा की प्रमुख मांगों में झारखंड आंदोलनकारियों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देना और आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन उपलब्ध कराना शामिल है। संगठन का कहना है कि इन मांगों को लेकर होने वाले कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी रांची पहुंचेंगे।

अस्तित्व, अस्मिता और पहचान की लड़ाई जारी रहेगी : पुष्कर महतो

बैठक में मौजूद मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों और झारखंडियों के अस्तित्व, अस्मिता और पहचान को किसी भी कीमत पर मिटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि 15 नवंबर को आंदोलनकारी अपने पारंपरिक शस्त्रों के साथ रांची के बिरसा चौक पहुंचेंगे। यहीं से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। पुष्कर महतो ने स्पष्ट किया कि जब तक आंदोलनकारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं, उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।