एनटीपीसी ने डायनामाइट लगाकर उड़ा दी 12 करोड़ की पानी टंकी, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कंपनी पर कराया एफआईआर

हजारीबाग में NTPC ने डायनामाइट लगाकर 12 करोड़ से अधिक की लागत से बने वाटर टावर को ध्वस्त कर दिया। मंत्री के निर्देश पर FIR दर्ज, उच्चस्तरीय जांच शुरू।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हजारीबाग में एनटीपीसी की ओर से डायनामाइट लगाकर पानी की टंकी (वाटर टावर) को ध्वस्त करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।झारखंड सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने इस पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जो लगभग 95% तक बनकर तैयार हो चुकी थी। इसे बनाने में भारी-भरकम राशि खर्च हुई थी और ठेकेदार को भी एक बड़ा भुगतान किया जा चुका था।12 करोड़ से अधिक की लागत वाले इस टंकी के लिए 10 करोड़ 70 लाख तक पेमेंट कर दिया गया था, जिसे गिरा दिया गया।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने अपने खनन या परियोजना क्षेत्र का हवाला देते हुए इस नवनिर्मित वाटर टावर को डायनामाइट (विस्फोटक) लगाकर पूरी तरह से ज़मींदोज़ कर दिया। इसके बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर इस मामले में FIR (प्राथमिकी) दर्ज कराई गई है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिना आपसी समन्वय और उचित अनुमति के इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति को क्यों उड़ाया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।