आदित्यपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

आदित्यपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, छोटे भाई ने बड़े भाई ओपी आनंद पर पिस्टल से चलाई गोली, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर पिस्टल से गोली चला दी। इस घटना में 111 सेव लाइफ अस्पताल के मालिक ओपी आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

यह घटना आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-4 स्थित उनके आवास पर हुई। जानकारी के अनुसार, ओपी आनंद और उनके भाई सत्यप्रकाश सुधांशु के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सत्यप्रकाश ने पिस्टल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली ओपी आनंद की पीठ में लगी, जबकि दूसरी गोली नहीं चली।

गोली की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने घायल ओपी आनंद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।