भूपतिपुर में अचानक पहुंची झारखंड पुलिस की टीम
मिली जानकारी के अनुसार, JSSC परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के सिलसिले में झारखंड पुलिस की टीम सोमवार को पटना पहुंची थी। टीम ने बेऊर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में छापेमारी कर तनिष्क कुमार को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए बेऊर थाना ले गई।
पुलिस युवक से पेपर लीक मामले में संभावित भूमिका और उससे जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर जानकारी जुटा रही है।
झारखंड में छात्रों ने किया था जोरदार आंदोलन
JSSC परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद झारखंड में काफी हंगामा हुआ था। परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई थी। अब इसी जांच के क्रम में झारखंड पुलिस बिहार पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल तनिष्क कुमार की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच पूरी होने के बाद ही उसकी कथित भूमिका और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


