बिहार में शासन के हर स्तर पर माफिया का दबदबा कायम: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर माफिया के प्रभाव, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक कुप्रबंधन और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाया कि उसने माफिया को शासन-व्यवस्था के हर स्तर पर अपना प्रभाव स्थापित करने की छूट दे दी है। उन्होंने दावा किया कि राज्य वित्तीय अव्यवस्था, प्रशासनिक कुप्रबंधन और लगभग शासनहीनता की स्थिति में पहुंच गया है।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि राजग शासन में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कुशासन गहरी जड़ें जमा चुकी संरचनात्मक समस्याएं बन गई हैं, जिनका असर समाज के हर वर्ग और सभी संस्थानों पर पड़ रहा है।

Share This Article