नयी दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ को निशाना बनाया गया लेकिन उस पर सवार 24 भारतीयों समेत चालक दल के सभी 25 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिसाइल हमला सोमवार (16 नवंबर) को हुआ था।

सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चालक दल के सभी 25 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिनमें 24 भारतीय नागरिक शामिल हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए पोत का प्रबंधन करने वाली कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं।’’



