‘डांसिंग गर्ल’, निजाम के आभूषण युगे युगेन भारत संग्रहालय में होंगे प्रदर्शित

दिल्ली के युगे युगेन भारत संग्रहालय में मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध डांसिंग गर्ल प्रतिमा, निजाम के बेशकीमती आभूषण और कोलकाता संग्रहालय की ऐतिहासिक मूर्तियां प्रदर्शित की जाएंगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा ‘डांसिंग गर्ल’, निजाम के बेशकीमती आभूषण और कोलकाता के भारतीय संग्रहालय की कुछ मूर्तियां दिल्ली में बन रहे युगे युगेन भारत संग्रहालय की ‘अलंकरण’ दीर्घा का हिस्सा होंगी। केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने यह जानकारी दी। कर्तव्य भवन में सोमवार को आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि नए संग्रहालय में प्रदर्शित की जाने वाली अधिकतर वस्तुएं दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय से ली जाएंगी और राष्ट्रीय संग्रहालय की दीर्घाओं का भी नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।