छठ घाट पर पसरा मातम : करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पश्चिम बंगाल के गायघाट छठ घाट पर करंट लगने से 55 वर्षीय बिनोद नोनिया की मौत, हादसे के बाद श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पांडवेश्वर (पश्चिम बंगाल) : छठ पूजा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के पांडवेश्वर से एक दुखद घटना सामने आई है। हुगली जिले के गायघाट छठ घाट पर सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय बिनोद नोनिया की मौत हो गई। इस घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी  के अनुसार, सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गायघाट पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान बिनोद नोनिया घाट के पास बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने घाट पर बिजली की खराब व्यवस्था और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।